शासन ने किया जालौन नगरपालिका को आदर्श नगरपालिका घोषित,, चेयरमैन ने कहा- लगेंगे विकास के पंख

The government declared Jalaun municipality as a model municipality, the chairman said - it will spread the wings of development.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। शासन स्तर से जालौन नगर पालिका को पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत आदर्श नगर पालिका घोषित किया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत प्रदेश के नौ नगर निकायों को आदर्श घोषित किया गया है। इसमें जालौन नगर पालिका भी शामिल है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव अजय कुमार पांडेय की ओर से पत्र जारी किया गया है। जालौन नगर पालिका के आदर्श नगर पालिका घोषित होने के बाद लोगों ने खुशी का इजहार किया। सभासदों और नगर के लोगों ने चेयरमैन नेहा मित्तल के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। वहीं चेयरमैन नेहा मित्तल ने भी ने नगर की जनता को भी आदर्श नगर पालिका बनने पर बधाई दी।

चेयरमैन नेहा मित्तल

पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल ने बताया कि आदर्श नगर पालिका घोषित होने के बाद अब नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए अलग से फंड दिया जाएगा, जिससे विकास को पंख लगेंगे।

शासन द्वारा जारी पत्र

Leave a Comment