जालौन में हुआ प्रीमियर लीग का आगाज,,हुआ भव्य उद्घाटन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन प्रीमियर लीग सीजन तीन का भव्य आगाज़ शनिवर को हुआ। फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच पुखरायां और अजीतमल के बीच खेला गया।
शनिवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इससे एक ओर जहां लोगों का मनोरंजन होता है तो वहीं, खिलाड़ी भी उत्साहित होतें हैं। युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर टॉस जीतकर पुखरायां ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अजीतमल की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेट कीपर गुलफाम ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। अजीतमल की टीम 19 ओवर में मात्र 104 बनाकर ऑल आउट हो गई। पुखरायाँ की ओर से गेंदबाजी करते कप्तान आसिफ अली ने 4 ओवरों में 18 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुखरायाँ की टीम ने 15 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के ओपनर आसिफ अली ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। अजीतमल की ओर से गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज मनीष कश्यप ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिये।आसिफ अली के हरफ़नमौला प्रदर्शन के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, डॉ. हरेंद्र सिंह, दीपू त्रिपाठी, उमेश दीक्षित, गौरीश द्विवेदी, सोनू चौहान, विनय श्रीवास्तव, सरताज, प्रेमकुमार गुप्ता, सुशील बाजपेई, सरबर अली, पिंटू निरंजन, गुड्डन भदौरिया आदि मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105