
Moradabad news today । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक बहुत ही दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और खुद भी चाकू मार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया था जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि छानबीन में यह बात पता चली है कि मृतक की शादी 9 साल पहले हुई थी और उनके कोई बच्चा नहीं था इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मझोला थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास में एक महिला की लाश पड़ी होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और जब उसने छानबीन की तो पास में ही एक व्यक्ति भी लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसके भी मौत हो गई।
पुलिस ने दी ये जानकारी

इस घटनाक्रम के संबंध में मुरादाबाद पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि मृतक की पहचान नया गांव का रहने वाला विनोद के रूप में हुई है और जो महिला पड़ी थी वह उसकी पत्नी है। जब छानबीन की तो यह बात निकाल कर आई की दोनों की शादी 9 साल पहले हुई थी और उनके कोई बच्चा नहीं था इसी के चलते विनोद दूसरी शादी करना चाहता था पुलिस के अनुसार विनोद की पत्नी ने अपने मायके वालों को यह जानकारी दी थी कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है इस पर मायके वालों ने उसे समझाया भी था । आज विनोद अपनी पत्नी को लेकर मायके जाने की बात कह कर घर से निकला था और रास्ते में उसने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी और खुद भी चाकू मार कर लहूलुहान हो गया था। उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।







