UP News Today । यूपी के बहराइच जनपद में एक माँ अपने बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गयी और उसने तेंदुए के जबड़े में फंसे अपने लख्ते जिगर को निकालने के बाद ही सांस ली।

यह है मामला
बहराइच जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र के अम्बा गांव की रहने वाली एक महिला आज धान की रुपाई करने के लिए खेत पर गयी थी। साथ मे उसका बेटा भी चला गया था। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला धान की रुपाई कर रही थी उसी समय वहाँ पर पहुंचे तेंदूए ने बच्चे पर हमला कर उसे अपने जबड़े में भर लिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुन वहाँ धान रोप रहे लोगों में हड़कंप मच गया। अपने बेटे को तेंदुए के जबड़े में देख महिला ने साहस का परिचय देते हुए हंसिया और डंडे से तेंदुए से भिड़ गयी और उसने तब तक हार नहीं मानी जब तक तेंदूए ने बच्चे को छोड़कर भागना न उचित समझा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेंदुए के हमले से बच्चे को पीठ पर चोट आयी है जिसकी मल्हम पट्टी कर घर ले जाया गया। फिलहाल महिला ने किए इस साहसिक कार्य की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही हैं।






