विवाहिता ने लगाया पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप,,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी प्रतीक्षा पत्नी आनंद पाल सिंह, पुत्री धर्मेंद्र सिंह निवासी छिरिया सलेमपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आनंद पाल सिंह पुत्र अरविंद सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6, मछन्ड रोड, मिहोना, मध्य प्रदेश से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उस पर दहेज के रूप में तीन लाख रुपये नकद और एक बाइक लाने का दबाव बना रहे थे। जब उसने यह मांग पूरी करने से इनकार किया तो पति आनंद पाल सिंह, ससुर अरविंद सिंह, देवर संदेश और ननद नवीन ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कई बार धमकी दी कि अगर उसने दहेज की मांग पूरी नहीं की तो उसकी जान ले ली जाएगी। आए दिन उसे घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। जब उनकी प्रताड़ना बढ़ गई, तो उसने अपने मायके आकर पूरी घटना परिजनों को बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment