जालौन में इस विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस,, बताई यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट तक की संबद्धता प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य की शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रिटायर्ड सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि नगर में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई थी। अभी तक विद्यालय में कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित थीं। अब विद्यालय ने एक कदम आगे बढ़ाया है। जिसमें विद्य़ालय को इंटरमीडिएट तक की सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को नगर में ही गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा का अवसर मिलेगा। आगामी शैक्षिक सत्र से कक्षा नौ और कक्षा 11 की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। एक अप्रैल से कक्षा नौ और 11 के प्रवेश शुरू होंगे। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी शिक्षक और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त, अनुशासित और प्रतिस्पर्धी बनाना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश साहनी, पप्पू शिवहरे आदि मौजूद रहे।