लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ युवकों को हुड़दंग करके चौराहे पर बर्थडे मनाना काफी मंहगा पड़ गया। दरअसल यह युवक बीच चौराहे पर बर्थडे मनाते समय वहां काफी गंदगी कर रहे थे। इसकी सूचना वहाँ मौजूद लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने युवकों को सबक सिखाने के लिए उनके द्वारा चौराहे पर फैलाये गए केक को उन्हीं से साफ करवाया। युवकों का चौराहे पर फैले हुए केक को साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह था मामला
राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे युवकों ने वहां काफी हुड़दंग भी किया एक दूसरे को जिस प्रकार घर मे केक लगाकर युवा पार्टी मनाते हैं उसी तरह यह सभी चौराहे पर करने लगे इससे केक जमीन पर फैल गया। चौराहे पर हुड़दंग व गंदगी फैलती देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने शरारती युवकों को सबक सिखाने के सड़क पर फैले पड़े केक को उनसे ही साफ करवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।




