
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति को गोली मारने की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो चोरी की बाइक , तमंचे व अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

यह हुई थी घटना
वीडियो रिपोर्ट के अनुसार बीते 26 जून को बीबीडी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे शातिर बदमाशों ने उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति को इसलिए गोली मार दी थी कि वह व्यक्ति उनकी चोरी करने की वारदात में बाधा बन रहा था। बदमाशों की गोली से घायल हुए युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी जहां आज पुलिस की टीम को कामयाबी हाथ लग गई और तीन शातिर बदमाश दबोच लिए गए।
डीसीपी पूर्वी ने दी विस्तार से जानकारी
लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में हुई घटना का खुलासे के सम्बंध में डीसीपी पूर्वी ने पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि 26 जून को बीबीडी थाना क्षेत्र में 3 बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था उसी समय वहां से एक युवक निकल पड़ा इस पर वहां चोरी कर रहे बदमाशों ने युवक को गोली मार दी जिससे युवक घायल हो गया था। बदमाश फरार हो गए थे इस संबंध में बीबीडी थाने पर मामला दर्ज कराया गया । बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया और अन्य माध्यमों का भी सहारा लिया गया। इसी आधार पर आज उस घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की गैंग का मुखिया सलमान है इसके खिलाफ 33 मामले दर्ज हैं और यह बहुत शातिर है इसके अलावा दो अन्य पकड़े गए हैं । उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल , दो तमंचे चोरी करने वाला नकब का सामान भी बरामद हुआ है।







