
Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट में आज दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी पर आए कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की वकील के वेश में आए बदमाशों ने गोलियों से भून कर निर्मम हत्या कर दी ।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में एक बच्ची व एक सिपाही को भी गोली लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बड़ी संख्या में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज तहकीकात करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोली मार कर भाग रहे एक बदमाश को वकीलों ने पकड़ लिया जिससे पुलिस ने पूछताछ करना शुरू कर दिया है। कोर्ट परिसर में हुई इस जघन्य हत्या कांड के बाद आक्रोशित वकीलों ने जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा को आज राजधानी लखनऊ में स्थित सिविल कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। बताया जा रहा है कि jiva कोर्ट परिसर में मौजूद था तभी वहां वकील के वेश में आए बदमाशों ने गोलियों से भून कर उसे लहूलुहान कर दिया कोर्ट परिसर में चली गोलियों से वहां हड़कंप मच गया मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में एक बच्ची व एक सिपाही को भी गोली लगी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया । इस संबंध में लखनऊ के जेसीपी कानून व्यवस्था ने दी ये जानकारी






