अंधे कत्ल का खुलासा किया जालौन पुलिस ने, पांच हत्यारोपी गिरफ्तार
0 आलाकत्ल सहित दो बाइकें पुलिस टीम ने की बरामद
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की पुलिस ने आज बीते दस दिन पूर्व हुई गल्ला व्यापारी की हत्या का खुलासा करते हुए पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड के अलावा अन्य चीजें भी बरामद की है।
यह थी घटना
22 अक्टूबर को कस्बा जालौन में फुटकर गल्ला व्यापारी की उस समय निर्मम हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी दुकान व घर में मौजूद थे। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी जिसे आज सफलता मिल गई और इस कत्ल का खुलासा हो गया। हमारे स्थानीय सहयोगी के अनुसार इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुये जालौन पुलिस, एसओजी व सविर्लांस सेल ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइकें, 1210 रुपए, एक पुराना पर्स मृतक का आधारकार्ड फोटो के साथ ही रक्तरंजित लोहे का पाइप बरामद किया।
हमारे स्थानीय प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर की देर शाम फुटकर गल्ला व्यापारी वीरेंद्र चौरसिया पुत्र बलराम निवासी मोहल्ला चौधरयाना जालौन के सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गयी थी। उक्त घटना के बाद जालौन कोतवाली पुलिस, सविर्लांस व एसओजी टीम हत्यारोपियों की खोजबीन में जुट गयी थी। निरंतर छानबीन के बाद पुलिस ने छोटू त्रिवेदी उर्फ आशुतोष पुत्र रामकुमार निवासी जोसियाना, बिहारी सोनी उर्फ प्रिंस पुत्र मोहन सोनी निवासी मोहल्ला फदर्नवीस, आदित्य पटेल पुत्र चेतन निवासी भवानीराम, मोहित बाथम पुत्र स्व. सुरेशचंद्र निवासी घुआंताल व शिवपूजन राजपूत उर्फ शिवा पुत्र भीमसेन राजपूत निवासी मोहल्ला चौधरयाना को गिरफ्तार कर लिया।
पूंछतांछ में कही ये बात
पुलिस के अनुसार पकड़े गये पांचों हत्यारोपियों ने पूंछतांछ के दौरान बताया कि वह लूट की नियत से चुंगी नंबर चार के समीप वीरेंद्र चौरसिया की दुकान में घुस गये थे जहां उन्होंने उससे झोला छीनने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर लोहे के पाइप को वीरेंद्र चैरसिया के सिर में मार दिया और उनसे झोला लेकर भाग गये झोले में दस हजार रुपये थे जिसे हम लोगों ने आपस में बांट लिया था।
ये पुलिस टीम को मिली सफलता
अंधे कत्ल को अंजाम देने वाले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह एसओजी, उप निरीक्षक योगेश पाठक प्रभारी सविर्लांस सेल, उप निरीक्षक अनिल कुमार जालोन, उप निरीक्षक रजत कुमार सिंह, सिपाही श्रीराम प्रजापति, निरंजन सिंह, अश्वनी, राजीव कुमार, रवि भदौरिया, विनय प्रताप, गौरव वाजपेयी, सुशांत मिश्रा, शिवचरन, ज्ञान प्रभाकर व रुचि महिला कांस्टेबिल शामिल रही।




