रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग दो माह पूर्व खेत में मिले युवक के रक्त रंजित अवस्था में मिले शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को मृतक की बाइक समेत पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पूर्व में भी किशोरी से दुष्कर्म व उसकी हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था।
चुर्खी थाना क्षेत्र. के ग्राम बिनौरा वैध में रामाधार के खेत में बीती 30 अगस्त को एक व्यक्ति का शव रक्तरंजित अवस्था में मिला था। मृतक की पत्नी प्रीति निवासी स्टेशन रोड उरई ने शव की शिनाख्त उसके पति आशीष पंडित निवासी ग्राम खनुआं के रूप में की थी। साथ ही पुलिस को बताया था कि पति रामाधार उसे बीआरसी भिटारा बाइक से छोड़कर चले गए थे। तभी से वह लापता थे। उन्होंने उरई कोतवाली में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि मामले में आरोपी मृतक की बाइक लेकर कहीं बाहर भागने की फिराक में है। सहाव मोड़ के पास पुलिस ने मृतक की बाइक से आ रहे कृष्णपाल सिंह उर्फ छोटे साहब गुर्जर निवासी ग्राम शेखपुर खुर्द को बाइक समेत पकड़ लिया। पूछतांछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन आशीष पंडित सिहारी दाऊदपुर आया था। सिहारी दाऊदपुर में उसके भाई की ससुराल होने से वह उसे पहले से ही जानता था। देर शाम तक दोनों ने सिहारी दाऊदपुर में ठेके के पास बैठकर शराब पी थी। जब वह बाइक से घर जाने लगे तो घर छोड़ने को लेकर उन दोनों के बीच विवाद व मारपीट हो गई। इसी दौरान जब उसने आशीष को लात मारकर गिरा दिया। जिसमें उसके सिर में चोट आ गई और उसकी जान चली गई। जिसके बाद उसने आशीष के शव को झाड़ियों में छिपा दिया और बाइक लेकर पहले मध्यप्रदेश चला गया फिर वहां से दिल्ली मजदूरी के लिए चला गया। दिल्ली में उसका एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसे काफी चोटें आईं लेकिन वहां कोई इलाज कराने वाला न होने पर वह वापस घर आ गया। शुक्रवार को वह इलाज कराने के लिए आशीष बाइक बेचने जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
कोतवाल ने कही यह बात
कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि ने आरोपी वर्ष 2013 में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसका मा. न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष एफटीसी कोर्ट उरई में ट्रायल चल रहा है ट्रायल के दौरान वह करीब दो वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।





