ओरैया में अपना दल एस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने की बैठक,,,कही ये बड़ी बात

कार्यकर्ताओं से बोले- अपना दल एस पार्टी की नीतियों व रीतियों को जनता तक ले जाने पर करें फोकस

(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )

(औरैया)। ओरैया जिले के दिबियापुर में रविवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश कटियार ने संगठन की समीक्षा कर कहा कि सभी लोग आगामी निकाय चुनाव, 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी जिले में जाकर लोगों से मिलजुल कर पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं। और उनकी समस्या का निस्तारण कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव दबे कुचले लोगों की आवाज को उठाने का कार्य किया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी लोकसभा में दबे कुचले की आवाज को उठाने का काम किया है।

इस दौरान संजीव सिंह राठौर युवा मंच के प्रदेश महासचिव,अमर सिंह वरिष्ठ पदाधिक्वरी,बौद्धिक मंच के प्रदेश सचिव हरिओम बाजपेई,जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश पाल,युवा मंच जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सेंगर,महिला मंच जिलाध्यक्ष रानी दोहरे,दीपक,अमिता सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियो का मालार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Comment