औरैया में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत,,

The newly appointed District President was given a grand welcome,

आम जनता के बीच पार्टी को लोकप्रिय बनाना मेरा लक्ष्य _ भुवन प्रकाश गुप्ता

(ब्यूरो रिपोर्ट )

Auraiya news today । औरैया जिले के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का गुरुवार को दिबियापुर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीओं ने जोरदार स्वागत किया। दिबियापुर में प्रवेश करते ही औरैया रोड पर स्थित पूर्व कृषि राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय में आकर भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का मांलार्पण कर अभिनंदन किया इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया।


नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास किया है। उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के एक सिपाही है, उनकी पहली कोशिश होगी कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान हो और सभी को साथ लेकर काम करेंगे।
साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को औरैया जिले से ऐतिहासिक जीत दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर स्तर से संगठनात्मक के साथ-साथ आम जनता के बीच पार्टी को लोकप्रिय बनाना करना उनका लक्ष्य होगा। पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया जाना संपूर्ण ओरैया के लिए बहुत ही गर्व की बात है। प्रेस वार्ता के बाद औरैया रोड पर सेहुद गेट के पास वीरांगना अवंतीबाई पुस्तकालय में हुए स्वागत समारोह में युवा भाजपा कार्यकर्ता विकास राजपूत,भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष परवेश राना ने जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया ।

इसके अलावा आयोजक अमर सिंह राजपूत सहित मोहन कृष्ण त्रिवेदी,कन्हैया लाल गुप्ता,राजेश अग्निहोत्री,कमलेश अवस्थी, ग्रीश तिवारी,मनमोहन सिंह सेंगर, द्वय आशाराम राजपूत, मानवेंद्र पोरवाल, सुधांशु अग्निहोत्री,कुलदीप दुबे, अवनीश ठाकुर प्रधान,पप्पू पोरवाल, सत्येंद्र राजपूत,नितिन राजपूत, डा रामचंद्र दीक्षित,अरुण त्रिपाठी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ,दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनंग पाल सिंह तोमर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान,भाजपा के दिबियापुर विधानसभा के मंडल प्रभारी कुलदीप दुबे,लल्लू नेता आदि का पगड़ी ,शालार्पण,मालार्पण ,स्मृति चिह्न देकर जोरदार स्वागत किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं का मालार्पण ,पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Comment