(ब्यूरो रिपोर्ट )
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के यहियागंज सुभाष मार्ग पर स्थित किराना भवन में मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के अवसर पर श्रमिक( दुकान में काम करने वाले स्टाफ) को श्रमेव जयते सम्मान से सम्मानित किया।
आज हुये इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बतौर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस मौके पर व्यापक मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बिना सर्टिफिकेट के किसी को नौकरी नहीं देती है बड़ी-बड़ी कंपनियां भी केवल आईटीआई या टेक्निकल वर्करों को ही नौकरी देती हैं हम व्यापारी वर्ग बिना किसी सर्टिफिकेट के सभी श्रमिकों को नौकरी देते हैं किसी से यह नहीं पूछते हैं उसके पास कौन सा सर्टिफिकेट है ज्यादा से ज्यादा यह पूछा जाता है कि पढ़ना लिखना जानते हो यह नहीं भी जानता है तब भी हम उसे नौकरी पर रख लेते हैं । उसके बाद हम उसे बिना किसी फीस के काम को सिखाते हैं। हम उस पीरियड में भी पूरी सैलरी देते हैं हमारे यहां से बिना अप्रेंटिस के ही तमाम टेक्निकल मकैनिक ड्राइवर आज बन कर अपने-अपने काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे व्यापार में इन सभी श्रमिकों का बड़ा योगदान रहता है हम सब बड़ी लगन के साथ दुकान में बिना किसी भेदभाव के काम करते हैं सरकार के यहां तो अफसर की श्रेणी अलग होती है नौकर की श्रेणी अलग होती है परंतु हमारी दुकान कोई श्रेणी नहीं होती। यदि कोई अफसर या नेता कोई शर्ट पहने हैं तो केवल श्रमिक के योगदान से पहने हैं क्योंकि श्रमिक ही कोई धागा बना रहा है कोई धागे से कपड़ा बोल रहा है कोई काज बटन कर रहा है तो कोई प्रेस कर रहा है कोई रंगाई का काम कर रहा है यह सब श्रमिक ही करते हैं इसलिए हम सभी को श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल कहा की श्रमेव जयते हम सत्यमेव जयते से परिचित हैं जितनी ताकत सत्यमेव जयते की है उतनी ही ताकत राष्ट्र के विकास के लिए श्रमेव जयते की है दुर्भाग्य से हमारे देश में केवल टाई बेल्ट वाले की जाप को अर्थात सरकारी नौकरी उसका बड़ा गौरव माना गया है। हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी हैं की श्रमिकों के सम्मान में कहीं कमी न रहे, आज के युग में व्यवस्था में परिवर्तन करने की आवश्यकता है इसी कदम के साथ आज का सम्मान उस दिशा में एक प्रयास है।
लखनऊ किराना कमेटी के अध्यक्ष रामशंकर अवस्थी ने कहा कि मई जून की भयंकर गर्मी हो या बरसात बिना प्रवाह किए समय से दुकान खोलना बंद करना बड़ी जिम्मेदारी के साथ यह सब अपना योगदान देते हैं।
अहियागंज व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने कहा कि आज जो हमारे सामने बैठे हैं वह समय की बिना प्रवाह के दुकान में काम किया करते हैं।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल अय्या गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता किराना कमेटी के अध्यक्ष रामशंकर अवस्थी महामंत्री प्रशांत गर्ग कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल युवा अध्यक्ष मिश्रा युवा वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन वैभव जैन संजय संजय अग्रवाल टैंचू रामचंद्र अग्रवाल कृष्ण जीवन रस्तोगी रमेश कुमार अग्रवाल संजय अग्रवाल आनंद अग्रवाल विक्की अग्रवाल गीतेश कंछल दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे.




