रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । आसमान में छाई बदली व घने कोहरे के साथ चल रही हवा के बाद तापमान में गिरावट आ गयी है। तापमान में गिरावट व चल रही शीतल लहर के चलते परेशान है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का काम चल रहा है। साथ ही नगर पालिका परिषद ने 27 स्थानों पर अलाव जलवा दिए हैं। अलाव जलने से लोगों को राहत मिल रही है।
घने कोहरे के साथ लगातार तापमान लगातार नीचे जा रहा है। तापमान गिरने के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है। लोगों ठंड से परेशान होने लगे हैं। ठंड के कारण दो पहिया वाहन चालक को दिक्कत हो रही है। लोगों को ठंड बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के मुख्य चौराहे देवनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, झंडा चौराहा, कांजी हाउस चौराहे, मुरलीमनोहर, छोटा बिजलीघर, सरकारी अस्पताल, कोतवाली, चौकी, तहसील गेट, गोशाला, एस डी एम कोर्ट, बड़ी माता मंदिर, हनुमान मठिया, जामा मस्जिद, तकिया, मोती मस्जिद, सब्जी मंडी समेत 27 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। नगर में जल रहे अलाव से राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों, निर्धन बेसहारा लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। इसके अलावा लेखपालों के माध्यम से कंबल वितरण का भी काम चल रहा है। पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय परिसर में निर्धन बेसहारा लोगों के लिए अस्थायी रैन बसेरा संचालित हो रहा है। इसमें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। जरूरतमंद ठंड से बचाव के लिए इनका उपयोग करें और खुले में या बिना गर्म कपड़ों के इधर-उधर न सोएं।






