रिपोर्ट बबलू सेंगर
E-Magzine Uttampukarnews June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today ।जालौन में शनिवार को हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संभाग के निवर्तमान प्रभारी अशोक सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता की जिसमें योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और शीघ्र ही संगठन की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की।
हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करते हुंए कहा कि संगठन अभी पूर्णरूप से समाप्त नहीं हुआ है। संगठन के सभी साथी परिवार की भांति कार्य करें। संगठन के मुख्य संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के निर्देशों का पालन करें। मुख्य संरक्षक का आदेश मिलते ही शीघ्र ही नवीन कार्यकरिणी गठित की जाएगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह महाराजजी की सेना के सच्चे साथी होने के नाते अपने-अपने कार्यक्षेत्र में योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करें। गरीब.मजदूर बेसहारा लोगों की हर संभव मदद करें। कहा कि संगठन स्थापना से लेकर वर्तमान तक सनातन धर्म की रक्षा, राष्ट्र रक्षा, गोसेवा, गौरक्षा सहित विभिन्न कार्यक्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है और निरंतर करता रहेगा। यदि कहीं कोई समस्या आती हैं तो उसकी जानकारी जिले के पदाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के पदाधिकारियों तक पहुंचाई जाए। ताकि समस्या का समाधान कराया जा सके। इस मौके पर झांसी मंडल के निवर्तमान सहप्रभारी एडवोकेट ब्रजबिहारी, निवर्तमान जिला प्रभारी अजय योगी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजासिंह सेंगर गघेला, टिंकू सिंह, अभय सिंह, शिवम् त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, शिवम् ताम्रकार आदि मौजूद रहे।





