चेन्नई में एक ज्वेलरी मार्च के मालिक ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर वह तोहफा दिया है जिसे पाकर कर्मचारी भी नहीं समा रहे हैं दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्वेलरी मार्ट्स के मालिक ने अपने और वफादार कर्मचारियों को बाइक और कार दीपावली के अवसर पर उपहार में दी है जिसे पाकर कर्मचारी व उनके परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई के चालानी ज्वेलरी मार्ट के मालिक जयंती लाल चालानी ने अपने यहाँ काम कर वाले 10 कर्मचारियों को कार व 20 कर्मचारियों को बाइक दीवाली के गिफ्ट के रूप में दी है। दीवाली के अवसर पर कार व बाइक पाकर कर्मचारियों के परिवार वाले भी फूले नहीं समा रहे हैं।

ज्वेलरी मार्ट के मालिक ने कही ये बात
दीवाली के अवसर पर अपने कर्मचारियों को कार व बाइक गिफ्ट किए जाने के संबंध में ज्वेलरी मार्ट के मालिक जयंतीलाल चालानी ने कहा कि वह अपने उन कर्मचारियों को जिन्होंने उनका साथ उतार-चढ़ाव के दौरान भी दिया है इसलिए वह 10 लोगों को गाड़ी और 20 लोगों को बाइक उपहार में दे रहे हैं श्री चलानी ने कहा कि कर्मचारियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उन को प्रोत्साहित करने के लिए हम उन्हें उपहार दे रहे हैं।




