रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बाबा साहब की जयंती मनाना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी आधादर्जन लोगों ने कोतवाली में तैनात दो दरोगाओं पर बेवजह उन्हें कोतवाली में बैठाने और एक कमरे में ले जाकर जलात घूसों से मारपीट करने का अरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी विनय गौतम, मुकेश, राजीव, उमेश, सत्यम, प्रियांशु, आशुतोष गौतम, आदि ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उन्होंने गांव में अंबेडकर जयंती मनाई थी। अंबेडकर जयंती मनाने के बाद बीती 16 अप्रैल को कोतवाली में तैनात दो दरोगा उन्हें उठाकर कोतवाली ले गए। जहां उन्हें बैठाए रखा गया। रात्रि करीब एक बजे उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया। जहां दोनों दरोगाओं ने बारी बारी से उनके साथ लात घूंसों से मारपीट की गई। इसके बाद अगले दिन उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई के बाद उन्हें छोड़ा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली में मारपीट के दौरान दरोगाओं ने उन्हें धमकाया कि उन्हें अंबेडकर जयंती मनाने से रोका गया था इसके बाद भी उन्होंने अंबेडकर जयंती क्यों मनाई। मामले को लेकर एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।





