रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग
Jalaun news today । जालौन में नमामि गंगे परियोजना के तहत नगर में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डाली जा रही है। पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया है। पाइपलाइन डालने के बाद बची मिट्टी को न उठाने के कारण आसपास के वाशिंदों को परेशानी हो रही है। बारिश होने के कारण सड़क पर कींचड होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
नगर की लगभग हर गली में जल निगम नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइपलाइन डालने का काम कराया जा रहा है। पाइपलाइन डालने का काम लगभग दो वर्ष से चल रहा है लेकिन अभी भी कार्य जारी है। कुछ दिन पूर्व चुर्खी रोड पर चंदा छाया गेस्ट हाउस के पास मनू सेंगर के मकान से जोशियाना तालाब तक ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से खुदाई करवाकर मेन लाइन की पाइपलाइन डलवाई गई है। इस मार्ग से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शार्टकट मार्ग से बाजार जाते हैं। राहगीरों के निकलने के साथ ही यहां लगभग एक सैकड़ा परिवार निवास करते हैं। पाइपलाइन डलवाने के बाद सड़क पर शेष बची मिट्टी को हटाया नहीं गया था। जिसके कारण पहले ही लोगों को कार व बाइक निकालने में दिक्कत हो रही थी। अब पानी बरसने के कारण यहां कींचड होने से लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। परेशान बलवान सिंह, दीपक, प्रखर, अवधकिशोर, सोनू, राजेश बताते हैं कि गाली की इंटरलाकिंग सड़क उखड़ी होने और कींचड होने के कारण बहुत दिक्कत हो रही है। वाहन निकालने में दिक्कत के साथ साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों बारिश होने के कारण पूरी गली में कींचड हो गया था जिससे सड़क में फिसलन हो गयी है।उन्होंने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि सड़क की खुदाई के बाद गड्ढे को बंद करके मिट्टी तुरंत हटाई जाए ताकि लोगों को दिक्कत न हो।






