
मुठभेड़ के बाद दबोचा गया मिर्जापुर कांड का आरोपी,बताई यह वजह,,देखिए पूरी खबर
Up news sirf sach
Visit : www.uttampukarnews.com
Mirzapur news today : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में शनिवार को हुई सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस की टीमों ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
यह हुई थी वारदात
कटरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता राजीव सिंह रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और बेहद करीब से देसी तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को घटना को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में दिख रहा है कि हमलावर पहले से घात लगाए था. वह बाइक से उतरा और बेहद नजदीक जाकर वकील को गोली मार दी. तब तक दूसरा आरोपी बाइक पर बैठा रहा. वकील को गोली मारने के बाद वह बाइक के पास पहुंचा, कुछ देर तक बाइक स्टार्ट नहीं हुई. जब बाइक स्टार्ट हुई, तब तक कुछ लोग भी वहां आ चुके थे,

इस घटना के बाद पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी जिन्हें देर रात कामयाबी हासिल हुई और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी के कब्जे से तमंचे कारतूस के साथ वह बाइक भी बरामद कर ली गयी जिससे दोनों ने आकर घटना को अंजाम दिया था। मिर्जापुर पुलिस ने हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा मुख्य अपराधी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार.
SSP अपर्णा रजत कौशिक का बयान.
दिनांक 11.04.2026 को प्रातः थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत सद्भावनानगर में राजीव उर्फ रिंकू सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी देवरी विरोही थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर (प्रधान पति-ग्राम देवरी) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर तत्काल सुसंगत धाराओं में 02 आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है । नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पांच टीमों का गठन किया गया था । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा राबर्टसगंज तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस पार्टी द्वारा भी पीछा किया गया जो पीएसी गेट के आगे रोड़ पर पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उस व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली लगी है ।

पुलिस पार्टी द्वारा घायल व्यक्ति का नामपता पूछा गया तो उसने अपना नाम राजेन्द्र सोनकर पुत्र स्व0 शोभा सोनकर निवासी देवरी विरोही थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर बताया जो थाना को0कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 97/2026 धारा 103(1),352,351(3),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का वांछित अभियुक्त है । अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा आलाकत्ल सहित 02 तमंचा, 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 12 बोर भी बरामद हुआ है । घायल अभियुक्त राजेन्द्र सोनकर को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय मीरजापुर भेजा गया । अभियुक्त के विरूद्ध कुल 06 अभियोग पूर्व में पंजीकृत है तथा उपरोक्त अभियोग में उसकी गिरफ्तारी हेतु 50 हजार रूपये के पुरस्कार भी घोषित किया गया था।




