जालौन के इस थाना क्षेत्र की पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर खोज निकाला गुमशुदा व्यक्ति,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के कुठौंद पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों को सौंपा है।
कुठौंद कोतवाली प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि एकों निवासी उदय सिंह का बेटा 22 वर्षीय प्रवीण कुमार रविवार को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया था। इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसआई शीलवंत सिंह के साथ एसआई सत्यपाल व हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार की टीम ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार को टीम ने युवक को बरामद कर लिया और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। 24 घंटे के अंदर बेटे को खोजने पर युवक के पिता उदय सिंह ने कोतवाली पुलिस को आभार व्यक्त किया।

किशोरी को भगा कर ले जाने वाला अरेस्ट

जालौन। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर निवासी गोविंद पर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने एक सप्ताह पूर्व उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक कोंच चौराहे के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।