रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन जनपद में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस ने बुधवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांव मालपुर निवासी पीयूष प्रताप सिंह उर्फ रोहित (27) पुत्र रविंद्र सिंह राठौर को उसके घर के बाहर से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2019 में दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमे में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित चल रहा था। इस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास समेत बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के मामलों सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी और कांस्टेबल प्रवीन राज शर्मा शामिल रहे ।





