बदहाली का शिकार है जालौन नगर के उपडाकघर में बना रेलवे रिजर्वेशन काउंटर,,लोगों ने कही यह बात

The railway reservation counter built in the sub-post office of Jalaun Nagar is a victim of poor condition.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर के मुख्य उपडाकघर में स्थित रेलवे रिजर्वेशन काउंटर बदहाली का शिकार है। कभी लाइट न होने पर टिकट नहीं बनते हैं तो कभी सर्वर न आने के कारण आरक्षण नहीं हो पाता है। आरक्षण न होने की बात कर आम नागरिकों को वापस लौटा दिया जाता है।
नगर के लोगों को अपना समय और धन खर्च न करना पड़े लोगों की सुविधा के लिए नगर में स्थित उप डाकघर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोला गया है। लेकिन पिछले कुछ समय से रेलवे रिजर्वेशन काउंटर बदहाली का शिकार है। नगर के निवासी अशफाक राईन, आलोक शर्मा, विनय निगम, पवन कुमार रेलवे में आरक्षण के लिए गये। आरक्षण का फार्म भर कर जब इन्होनें कर्मचारी को दिया तो कह दिया गया कि सर्वर नहीं आ रहा है। आरोप है कि यह दशा 1 दिन की नहीं है इसी तरह लोगों को परेशान किया जा रहा है। आरक्षण के नाम पर कभी सर्वर, तो कभी बिजली तो कभी कर्मचारी न होने की बात कह कर टहला दिया जाता है। रिजर्वेशन न होने से नाराज ने इन लोगों इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उपडाकघर स्थित रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर कभी बिजली, कभी सर्वर तो कभी कर्मचारी न होने के कारण रिजर्वेशन नहीं किया जाता है जिससे लोगों को असुविधा होती है। तत्काल टिकट व्यक्ति तभी बनवाता है जब उसे कोई आवश्यक कार्य हो। यदि टिकट नहीं बनता है तो लोगों को दिक्कत होती है।

पोस्टमास्टर ने कही यह बात

इस संदर्भ में पोस्ट मास्टर ने बताया कि बिजली बैकप की कोई सुविधा डाकघर में नहीं दी गई है। सर्वर व बिजली न आने पर समस्या आ जाती है। बिजली व सर्वर आने पर टिकट बनाए जाते हैं।

Leave a Comment