साहित्य कला और संस्कृति का केंद्र बिंदु टाउन हॉल परिसर में बिखरी साहित्य सुगंध
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today। जालौन जनपद की साहित्यिक चेतना को नई दिशा देने और संवर्धन के लिए प्रशासन द्वारा बीते माह शुरू की गई पहल के क्रम में रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर एक बार फिर नगर के कला साहित्य और संस्कृति का प्रतीक बने टाउन हॉल परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस बार के अयोजन में खास बात यह रही कि साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ कवियों और कवित्रियों को अंग वस्त्र शॉल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । दोपहर 2 बजे से प्रारंभ कवि सम्मेलन देर शाम तक श्रेष्ठ कविताओं से सराबोर रहा।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के निर्देशन में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रमों के क्रम में रविवार की देर शात तक सद्भावना समिति के तत्वाधान में आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पंडित यज्ञदत्त त्रिपाठी ने और संचालन सुप्रसिद्ध कवित्री डॉ. माया सिंह ने किया। समारोह के अतिथियों में अपर जिला अधिकारी संजय कुमार मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार के अलावा बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य समाज का दपर्ण है और इसे सुचिता पूर्ण बनाए रखना साहित्यकार का धर्म है अच्छा साहित्य अच्छे समाज का निर्माण करता है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने साहित्यकारों की रचनाओं की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि साहित्यकारों का सामाजिक योगदान एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन होते रहना चाहिए।
पंडित यज्ञदत्त त्रिपाठी सहित तीन दजर्न साहित्यकार हुए सम्मानित
उरई। टाउन हॉल के मैदान में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में कविता पाठ करने वाले नवांकुर साहित्यकारों के साथ-साथ वरिष्ठ साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर अक्षत सिंह प्रगति मिश्रा अनुष्का यादव, गरिमा पाठक, अरुण प्रताप सिंह, प्रियंका शर्मा, शिरोमणि सोनी अभिषेक सरल, शिखा गर्ग सिदार्थ त्रिपाठी, इंदु विवेक, प्रिया दिव्यम, सीता खरे, प्रियंका गुप्ता, रविकांत शाक्य, विमल तिवारी, मुकरी, वीरेंद्र तिवारी शशि सौमित्र, डॉ.रेनू चंद्रा, डॉक्टर अमरेंद्र प्रोत्सायान, पुष्पेंद्र पुष्प, डॉ.अनुज भदोरिया, शफीकुरर्हमान कश्फी, रामशंकर गौर, डॉ ममता स्वणर्कार, प्रेम नारायण दीक्षित, पंडित यज्ञदत्त त्रिपाठी, शशि सोमेंद्र, महेश प्रजापति शायर शफीकुरर्रहमान कश्फी और पत्रकार एवं साहित्यकार संजय शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कायर्क्रम संयोजक लक्ष्मणदास बाबानी, आलीम सर, शांति स्वरूप माहेश्वरी, युद्धवीर कंथारिया, अकील अहमद, पत्रकार अनिल शर्मा, केपी सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
