आठ वर्षो में हुए विकास कार्यो पर आधारित विशेष पुस्तिका का किया विमोचन
सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनता को उनका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
रिपोर्ट आशुतोष शर्मा
Orai / Jalaun News today । प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति के अंतगर्त ‘‘8 साल बेमिसाल’’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें राज्यमंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग संजय सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर कायर्क्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभाथिर्यों को सम्मानित किया और विकास पुस्तिका का विमोचन किया।
राज्यमंत्री ने लाभाथिर्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतगर्त मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत प्रमाण पत्र व गृह प्रवेश हेतु चाबी वितरण, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अंतगर्त स्वीकृति पत्र, टूलकिट, नियुक्ति पत्र, ट्राईसाइकिल, लैपटॉप का वितरण किया। इसके अलावा, समाज के संभ्रांतजनों को महाकुंभ-2025 के त्रिवेणी संगम का पवित्र जल भी भेंट किया गया। यह आयोजन प्रदेश सरकार द्वारा जनता के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यो की एक झलक प्रस्तुत करता है। राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा बीते आठ वर्षो में किए गए विकास कार्यो पर आधारित एक विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है। इसमें बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार सृजन और डिजिटल पहलुओं पर किए गए कार्यो की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सेवा, सुरक्षा और सुशासन रही है। उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षो में प्रदेश में हर क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। गन्ना किसानों के हितों की रक्षा, चीनी उद्योग का आधुनिकीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम सरकार द्वारा उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। गरीबों को आवास, किसानों को अनुदान, युवाओं को तकनीकी शिक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। महाकुंभ-2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और यह आयोजन हमारी संस्कृति व आस्था का प्रतीक होगा। इस कायर्क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में आम जनता ने भाग लिया। लोगों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और इसे जनता के लिए हितकारी बताया। ‘‘08 साल बेमिसाल’’ समारोह केवल सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने का अवसर नहीं था, बल्कि यह जनता के साथ सरकार के संवाद का भी महत्वपूर्ण मंच था। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनता को उनका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन ने प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति के अंतगर्त 8 साल बेमिसाल समारोह के शुभारंभ पर अपने-अपने विचार प्रकट किए। इसके उपरांत राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व शासन की नीति के 8 वषर् पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 तीन दिवसीय मेला, प्रदशर्नी का राजकीय इण्टर कॉलेज उरई के ग्राउंड में फीता काटकर उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने मेले में विभिन विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पाटीर् उर्विजा दीक्षित, विधानसभा सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरंजन, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, विधायक कालपी प्रतिनिधि आशीष चतुवेर्दी, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार सहित अन्य गणमान्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी व लाभाथीर् मौजूद रहे।