जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में कथाचार्य ने सुनाई यह कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के क्षेत्रीय ग्राम सिकरीराजा में कुंवरजू महाराज मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर कथा व्यास रमा शास़्त्री दीदी ने सुदामा चरित का वर्णन किया।
भागवत कथा समापन पर कथा व्यास रमा शास्त्री दीदी ने कई कथाओं का भक्तों को श्रवण कराया जिसमें प्रभु कृष्ण के 16 हजार शादियां के प्रसंग के साथ, सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। इन कथाओं को सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। कथा समापन के दौरान महाराज ने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तो को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते है। इस मौके पर यज्ञाचार्य अमन शास्त्री, सत्यनारायण दास, वीरू महाराज, रेनू, बृज किशोर, संजीव, कैलाश, राजाबाबू, रामशंकर, गंगाराम, विशाल कृष्णा, पिंकी, हरकुंवर, सरिता, पूजा, संतोष आदि रहे।