रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में मां सरस्वती की पेंटिंग बनाने पर आरबी चिल्ड्रंस एकेडमी में छात्रा को सम्मानित किया गया। साथ ही उसके हुनर को तराशने की बात शिक्षकों ने कही।
आरबी चिल्ड्रंस एकेडमी में शिक्षारत अधिवक्ता जेडी शुक्ला की 12 वर्षीय नातिन श्रेया चित्रकला में माहिर है। छात्रा ने मां सरस्वती की पेंटिंग बनाई। छात्रा ने विद्यालय परिसर में मां सरस्वती के चित्र की सुंदर पेंटिंग बनाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा की इस प्रतिभा की सराहना करते हुए प्रबंधक प्रवीण कुमार सक्सेना एवं प्रधानाचार्या आंचल श्रीवास्तव ने श्रेया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करना आवश्यक है। प्रतिभाओं को उचित मंच और सम्मान मिलने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने छात्रा श्रेया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसकी कला प्रतिभा की प्रशंसा की और भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।










