(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। जालौन नगर में शुक्रवार की सुबह व्यापार कर व परिवहन विभाग की टीम ने अलग अलग चेकिंग अभियान चलाया। व्यापार कर की टीम ने लकड़ी व सरिया से लदे वाहनों को पकड़ा है। वहीं, परिवहन विभाग की टीम ने बालू के ओवरलोड ट्रक को पकड़ा।
असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी एमपी सिंह ने शुक्रवार को बंगरा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने लकड़ी से भरे हुए ट्रक को पकड़ लिया है। जब चालक से लकड़ी के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। चेकिंग के दौरान टीम ने एक ट्रैक्टर भी पकड़ा, जिसमें लोहे का सरिया लदा था। ट्रेक्टर चालक सरिया के कागजात नहीं दिखा पाया। आवश्यक कागजात न दिखा पाने पर जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ने दोनों वाहनों को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उधर, सहायक परिवहन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने उरई से बालू लेकर तिर्वा जा रहे ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया। जब एआरटीओ चालक अंजनी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उरई से बालू लेकर तिर्वा कन्नौज जा रहा था। ओवरलोडिगं होने पर परिवहन विभाग की टीम ने ट्रक पर 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।






