
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर सई नदी के पुल से नीचे गिर गया।
बंथरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने ट्रक में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः समय करीब 04.30 बजे थाना स्थानीय पर जरिये मोबाइल फोन सूचना प्राप्त हुयी कि सईं नदी पर बने “बनी” पुल से एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। सूचना पर तत्काल थाना बंथरा पुलिस मय फोर्स द्वारा घटनास्थल पहुंच कर देखा कि ट्रक नंबर UP 75 M 1897 के केबिन में चालक फंसा हुआ है, चालक को धैर्य दिलाते हुये मौके पर पहुंचे फायर यूनिट की टीम व एसडीआरएफ की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस का कहना है कि चालक उपरोक्त सुरक्षित है तथा हल्की चोट आयी है,जिसको सीएचसी सरोजनीनगर स्थानीय पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया जानकारी हुयी कि चालक दिनेश उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र श्रीराम निवासी हरवाँ थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ट्रक नंबर UP 75 M 1897 को लेकर साईं नदी पर बने “बनी” पुल पर जा रहे थे कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट कर दुर्घनाग्रस्त हो गया । मौके पर कुशलता है।






