अब सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले लाभाथिर्यों के आड़े नहीं आयेगी दिव्यांगताःभानु
(ब्यूरो रिपोर्ट )
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री, भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के लिए केन्द्र सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तगर्त निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन विशिष्ट मण्डी कृषि, उत्पादन मण्डी समिति कालपी रोड उरई में किया गया। शिविर में 4 हजार 164 दिव्यांगजनों को 1 करोड़ 62 लाख 75 हजार रुपयों के उपकरण बांटे गये। स्थानीय प्रतिनिधि के अनुसार सबसे पहले श्रीराम सिंह को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ममता देवी को ट्राईसाइकिल, सुखदेव को कृत्रिम अंग, जायदा को व्हील चेयर, दयाराम को चश्मा, रामदयाल को कृत्रिम दाँत, रामदास को कान की मशीन, मेहर प्रेम को स्मार्ट केन, कामता को व्हील चेयर कमोड युक्त सहायक उपकरण वितरित किये गये।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना व एडिप योजना के अन्तगर्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कराये गये है जिससे दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्राप्त कर उनके जीवन में नया बदलाव के साथ आत्मनिभर्र भी बनेगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं की सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले लाभार्थी सक्षम व समर्थ है। इन सहायक उपकरणों के माध्यम से लाभाथिर्यों को स्वावलम्बी व सशक्त करने और उन्हें समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने का एक प्रयास है। कायर्क्रम में एडिप योजना के अन्तगर्त 319 वरिष्ठजन एवं एडिप योजना के अंतगर्त 836 दिव्यांगजन (कुल 1155) लाभाथीर्यों को लगभग 1 करोड़ 62 लाख 75 हजार की धनराशि के 4164 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कायर्क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा विधायक कालपी विनोद चतुवेर्दी, संयुक्त सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकारी राजेश कुमार यादव, जिलाधिकारी चाँदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विशाल यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मोतीलाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट कुं. वीरेन्द्र कुमार मौयर्, परियोजना निदेशक शिवाकान्त द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुवेर्दी, डीसी एनआरएलएम अवधेश दीक्षित, सीएमडी एलिम्को राजन सहगल, वरिष्ठ प्रबन्धक एलिम्को अनुपम प्रकाश सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।




