अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का कुलपति ने किया गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में अन्तर्महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेशचंद्र शास्त्री ने गुब्बारे उड़ाकर किया। कुलपति ने खेल भावना की प्रतीक मशाल प्रज्ज्वलितकर विश्वविद्यालय के उदीयमान खिलाड़ी योगेश शर्मा को सौंपी।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं में ऊर्जा एवं जोश पैदा करता है। विश्वविद्यालय में हो रही यह प्रतियोगिता छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों को वह खेल भावना से खेलें,इसमें ईर्ष्या का भाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश भर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारें कार्य कर रही हैं पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों के विकास के लिए अलख जगाने का काम किया है,खिलाड़ी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय भी खेलों के विकास के लिए हर सभव कोशिश कर रहा है।
कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने कहा कि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी , जिससे छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में व्याकरण विभाग के सहायक आचार्य डॉ दामोदर परगाईं ने विश्वविद्यालय की पिछले वर्षों की प्रगति यात्रा को सभी के सम्मुख रखा।


प्रतियोगिता के प्रथम दिन 800 मीटर बालक वर्ग में ज्वाल्पा देवी संस्कृत महाविद्यालय पौड़ी के छात्र मोहित कुमार ने प्रथम, विश्वविद्यालय परिसर के हिमांशु बेलवाल द्वितीय तथा यश नैलवाल ,ऋषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की अंजली ने प्रथम,श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश की प्रेमा द्वितीय, तथा साईं इंस्टीट्यूट हरिद्वार की दामिनी शर्मा तृतीय रही।
लंबी कूद बालक वर्ग में विनीत जोशी प्रथम,सजल कुमार द्वितीय तथा हिमांशु जोशी तृतीय रहे।
लंबी कूद बालिका वर्ग में चक्षु प्रथम,अदिति नेगी द्वितीय, दामिनी शर्मा तृतीय रहीं।
400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में हिमांशु बेलवाल प्रथम,मोहित कुमार द्वितीय,संजय परगाईं तृतीय रहे।
वहीं 400 मीटर बालिका दौड़ में अंजली प्रथम,भावना द्वितीय,अदिति तृतीय रहीं।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में विनीत जोशी प्रथम,कार्तिक द्वितीय हिमाशु जोशी तृतीय रहे।
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में चक्षु प्रथम,प्रेमा द्वितीय ,दामिनी शर्मा तृतीय रहीं।
गोलाफेंक बालक वर्ग में योगेश प्रथम,मृत्युंजय द्वितीय, शिवम मिश्रा तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में आकांशा चौधरी प्रथम,अदिति नेगी द्वितीय, कोमल सेमवाल तृतीय रहीं।


उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की योग विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना नृत्य नाटिका को सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय सेठी एवं डॉ श्वेता अवस्थी ने संयुक्त रूप से किया। खेल अधिकारी डॉ चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि 15 से अधिक महाविद्यालयों की टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बाद विश्वविद्यालय में खेलों का आयोजन हो रहा है।भविष्य में खेलों के बेहतर आयोजन लिए वह और अधिक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment