घर में घुसकर मारपीट का आरोप,, पीड़ित ने बताई यह वजह,,जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में सोसाइटी में जमा किए गए धन को लेकर चार लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट कर दी। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया भवानीराम निवासी गिरींद्र कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला नया खंडेराव निवासी चार लोग उनके घर आए और सोसाइटी में जमा रुपये को लेकर उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जबकि वह भी इसमें पीड़ित है। जब समझाने की कोशिश की तो मारपीट कर दी। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बीमार चल रहे हैं। इस घटना के बाद वह परेशान हैं। पीड़ित ने पुलिस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक से यह हुआ बरामद

जालौन। नगर चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने उरगांव मार्ग से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे गौरव तिवारी निवासी उरगांव को पकड़ा है। जिसके पास से जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने 23 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment