रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के सदस्य बताकर आटा चक्की संचालक से 50 हजार रुपये लेने और रसीद अब तक न देने की शिकायत पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर की है। पीड़ित ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
सींगपुरा निवासी सरमन सिंह ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2022 में आटा चक्की चलाने के लिए बिजली विभाग से कनेक्शन लिया था। करीब आठ माह पूर्व कुछ लोग उसके यहां आए और स्वयं को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम का सदस्य बताकर कहा कि उसका कनेक्शन अवैध उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने बुझाने और कनेक्शन की रशीद दिखाने पर वह 50 हजार रुपये यह कहकर ले गए कि उसका बिल देखकर समायोजन कर दिया जाएगा। तबसे अब तक उसे कोई रसीद नहीं दी गई। अभी चार माह पूर्व उक्त टीम पुनः आ धमकी और उस पर 25 हजार रुपये देने का दबाव बनाने लगे। जब उसने रुपये नहीं दिए तो देख लेने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने टीम के सदस्यों की जांच कराने और उसके द्वारा दिए गए रुपये की रसीद दिलाने की मांग डीएम से की है।





