
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बुधवार को देर रात एक भूसा बाड़े में अचानक से आग लग गई। आग लगने से करीब 15 क्विंटल भूसा, खली समेत कंडा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पशुओं के चारे को लेकर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र ग्राम गायर निवासी रामप्रकाश के भूसा और पशुओं के बाड़े में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों व ग्रामीणों ने शोर मचाया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बाड़े में रखा करीब 15 क्विंटल भूसा, खली, कंडा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग लगने से बाड़े में बंधे सुरक्षित बच गए और कोई पशुहानि नहीं हुई। घटना से पीड़ित किसान के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित रामप्रकाश ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।




