40 साल देश की सेवा करने के बाद घर लौटे जवान का गांव वालों ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । महज 20 साल की उम्र में देश सेवा के जज्बे से घर छोड़कर सेना में भर्ती हुए छिरिया सलेमपुर निवासी कृष्ण कुमार करीब 40 साल तक देश की सेवा करने के बाद जब अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उत्सव में डूब गया। गांव के बेटे की वापसी पर ग्रामीणों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
फौजी कृष्ण कुमार ने बचपन से ही देशसेवा का सपना देखा था। महज 20 वर्ष की उम्र में जब उन्हें यह मौका मिला तो उन्होंने इसे गंवाया नहीं बल्कि जब इस उम्र के युवा गलियों में क्रिकेट खेलते हैं, वह घर छोड़कर सेवा में भर्ती हो गए। लगभग 40 वर्षों तक वह सीमा तक डटे रहकर देशसेवा करते रहे। 40 वर्ष बाद जब उनके गांव पहुंचने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। टोल पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और देशप्रेम के नारों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनकी स्वागत यात्रा गांव के लिए रवाना हुई। गांव पहुंचने पर प्रधान प्रतिनधि आशू तिवारी ने अपने आवास पर फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। देश सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उनका स्वागत कार्यक्रम देखकर पत्नी शकुंतला देवी, बेटा राहुल व योगेश एवं बेटियां राना, रजनी व रुकमणी भावुक हो गए। इस मौके पर जयदीप तिवारी, दरोगा कुशवाहा, रामकेश, वजीर, सक्सेना, दीपक, पंकज, रवि, सत्यम तिवारी, दीपू, धर्मेंद्र, उमेश कुशवाहा, अवधेश, अनुज तिवारी, बबलू दोहरे, मानवेंद्र पाल, नरेश, संतोष, पप्पी गुप्ता, शिबू ठाकुर, आर्यन ठाकुर और वीरू आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105