इस गांव के ग्रामीणों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन को ज्ञापन,, बताई ये समस्या,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में हैंडपंप के रीबोर की आवश्यकता है। हैंडपंप चालू न होने से मोहल्ले के लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है गर्मी के मौसम में यह दिक्कत और बढ़ेगी। इसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर हैंडपंप के रीबो की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बिजवाहा आल निवासी बाबूराम, संजय, पदम सिंह, सुशील, नरेशबाबू, शिवसिंह, रमेश, रेखा देवी, किरन देवी, गुलाब सिंह, रजनी, प्रेमशाह, अमर सिंह, छुन्ना, लालू, अतर सिंह आदि ने एसडीएम विनय मौर्य को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में लगा हैंडपंप करीब एक वर्ष से खराब पड़ा है। ऐसे में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्ले के लोगों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में पानी की कोई और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को दूर-दराज के मोहल्लों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बताया कि गर्मी के मौसम में जल संकट और गहराएगा। अगर जल्द ही हैंडपंप को रीबोर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकट हो जाएगी। गांव में ज्यादातर लोग खेती और मजदूरी पर निर्भर हैं, ऐसे में पानी की कमी उनके दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए। वहीं, एसडीएम ने ग्रामीणों को शीघ्र ही समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

Leave a Comment