जालौन नगर में कल्याण मंडप बनने का रास्ता साफ,, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । नगर विकास मंत्रालय द्वारा नगर में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से कल्याण मंडप बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया है। बजट जारी होते ही कल्याण मंडप का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने बताया कि नगर में गरीब व निर्धन परिवारों को शादी विवाह के लिए मंडप भवन नहीं था। इस दिशा में पहल करते हुए नगर पालिका की पहली बोर्ड मीटिंग में इस मंडप भवन को बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। बताया कि नगर पालिका की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव को नगर विकास मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है। साथ ही नगर में 3.80 करोड रुपये की लागत से कल्याण मंडप के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए छत्रसाल इंटर कॉलेज मैदान के पीछे खाली पड़े मैदान जहां पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, पास में भूमि का चयन कर लिया गया है। बजट प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि कल्याण मंडप के निर्माण से गरीब व निराश्रित वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्हें शादी विवाह के लिए जहां जगह नहीं मिलती थी अथवा उन्हें गेस्ट हाउस बुक करने में ही लाखों और हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे। कल्याण मंडप के निर्माण के बाद उन्हें इस अतिरिक्त खर्च से मुक्ति मिलेगी।

Leave a Comment