बाराही देवी मेले में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला,, विजेता टीम को मिला पुरस्कार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हैदलपुरा व लौना के बीच हुआ। जिसमें हैदलपुरा की टीम लौना को हराकर विजेता रही।
श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। जिसमें हैदलपुर, हरौली, खकसीस, उरई, लौना, इटहिया की टीमों ने भाग लिया। लीग मैचों में हैदलपुरा, लौना ए व बी, एवं इटहिया की टीम विजेता रहीं। फाइनल मुकाबला हैदलपुरा और लौना के बीच हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में हैदलपुरा की टीम शुरूआत से ही पकड़ बनाए रही। हैदलपुरा की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21-9 के अंतर से प्रतियोगिता को जीत लिया। विजेता टीम को कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में रेफरी की भूमिका महेंद्र सिंह गुर्जर, रामशंकर कुशवाहा, कोमल सिंह चौहान व पारस ने निभाई। स्कोरर के रूप में राजेश सिंह चंदेल, रमेश मिश्रा, मन्ना सिंह सेंगर, कौशल किशोर गुर्जर मौजूद रहे।

Leave a Comment