महिला ने गांव के व्यक्ति पर लगाया विवाद करने का आरोप,, बताई यह बजह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine Uttampukarnews June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते महिला के साथ विवाद किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही सुरेश कुमार उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी तभी सुरेश वहां आ गए और विवाद करने लगे। रोकने पर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment