महिला ने लगाया पुलिस पर पति व देवर पर अभद्रता का आरोप,,अधिकारियों से की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के एक गांव में जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर आटा चक्की में काम कर रहे पति व सो रहे देवर के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। महिला ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसपी से की है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी रीतू श्रीवास्तव पत्नी अभिषेक श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनके पति गांव में आटा चक्की लगाए हैं। दीपावली के पर्व के चलते चक्की पर कार्य अधिक रहता है। ऐसे में रात दिन आटा चक्की चलानी पड़ती है। जिसमें उनके देवर अवनीश भी सहयोग करते हैं। दोनों लोग बारी बारी से काम देखते हैं। उनके गांव में कुछ लोग जुआ खेलते हैं। जुआ की सूचना कोतवाली पुलिस उनके गांव में जुआ पकड़ने के लिए गई थी। महिला का आरोप है कि जुआ पकडने के लिए गई पुलिस टीम चक्की के बाहर सो रहे उसके देवर को भी पकड़कर ले जाने लगी तो चक्की चला रहे पति ने उन्हें समझाना चाहा। लेकिन पुलिस टीम के सिपाहियों ने पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर जब वह बाहर निकली तो उसके साथ भी अभद्रता की। पीड़िता ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment