रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में रंगबाजी को लेकर 4 युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है आरोप यह भी है कि ।इस दौरान युवती की सोने की अंगूठी खो गयी। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला जोशियाना निवासी गीता कुशवाहा पुत्र सुरेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह घर पर थी। इसी दौरान राजेश व आकाश पुत्रगण गजेन्द्र सिंह , सौरभ पुत्र मनीष, शिवम पुत्र गोविन्द आ गये तथा घर में घुसकर कर महिलाओं को गालियां देने लगा। जब महिलाओं ने गाली देने से मना किया तो इन लोगों ने महिलाओं के साथ लकड़ी की फंटी से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान पिंकी के हाथ से सोने की अंगूठी गायब हो गयी ।लड़कों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट कर की घटना को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी जब तक पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इन युवकों द्वारा आये लोगों के झगड़ा करने व मारपीट की आदत बन चुकी है ।इसके बाद भी पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके कारण आसपास के लोग खौफजदा है ।पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।




