महिला ने लगाया पड़ोस के लोगो पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप,,दी पुलिस को तहरीर

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में आसपास के लोग महिला की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके पिलर आदि का निर्माण करा रहे हैं। रोकने पर झगड़े पर आमादा हैं। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अवैध कब्जे को रुकवाने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि उसकी जमीन गाटा संख्या 137 में स्थित है। इसी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने प्लॉट खरीदे हैं। प्लॉट खरीदने वाले व्यक्ति अपनी निर्धारित जमीन से अधिक पर कब्जा करके पिलर का निर्माण करा रहे हैं। जिससे उसके हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा हो रहा है। इसके बारे में जब उसने उन लोगों से बात की तो वह लड़ाई, झगड़े और मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment