रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के इस मोहल्ले में महिला के साथ झगड़ा कर गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की हैं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही शफीक उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते हैं। शांति बनाए रखने के लिए उसके परिवार के लोग शांत रहते हैं। इससे उसके हौसले और बढ़ गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह वह घर के बाहर काम कर रही थी। तभी वहां उपरोक्त युवक आया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर उसने मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।






