रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में साथी के साथ बैठने से नराज होकर एक युवक ने दूसरे युवक की पिटाई कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने साथी रामू के साथ उसके घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी वहां मोहल्ले का ही एक युवक आया और उसके बैठने पर आपत्ति जताने लगा। जब उसने कारण पूछा तो गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर बेल्टों से पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





