मुहल्ले के युवक पर लगा युवती भगा ले जाने का आरोप,, पिता ने लगाई पुलिस से गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में मोहल्ले का ही युवक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी घर में जमीन की बिक्री के रखे रुपये साथ ले गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
केातवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दिव्यांग पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को मोहल्ले में ही रहने वाले युवक मुन्ना कुशवाहा ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। बीती 22 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे बेटी घर के बाहर गई थी तभी मुन्ना उनकी बेटी को अपनी बातें में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले भगा ले गया। पिता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपनी जमीन बेची थी, जिसका रुपया घर में रखा था। जाते समय बेटी घर से नकदी व जेवरात भी ले गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दोनों की तलाश शुरू की दी है।

भूसे की बोरियों के बीच निकला साँप, मचा हड़कंप

जालौन। पशुबाड़े में भूसे की बोरियों के बीच अचानक से काला सांप निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा और उसे जंगल में छुड़वा दिया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में शंकरिया चौहान के घर के बगल में पशुबाड़ा है। जिसमें भूसे की बोरियां रखी हुई थीं। शनिवार की दोपहर घर के सदस्य पशुओं को चारा पानी देने के लिए पशु बाड़े में गए थे। जब वह भूसे की बोरियों से भूसा निकालने लगे तभी अचानक से बोरियां के बीच एक काला सांप दिखने से वहां हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित जंगलों में छुड़वा दिया।