
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक युवक हुआ युवती की लाश आम के पेड़ से लटकी देखी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

चर्चा है कि मृतक प्रेमी युगल थे और दोनों ने आत्महत्या करने से पहले जैकेट पर चाक से सुसाइड नोट लिखा और मौत को गले लगा लिया।
यह है मामला
इटौंजा थाना क्षेत्र के अटेसुआ गांव के एक आम के बैग में ग्रामीणों ने एक युवक व युवती की लाश लटकी देखी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक की पहचान उसी गांव के रहने वाले संदीप उर्फ दीपू के रूप में हुई तो वहीं युवती की काकोरी थाना क्षेत्र के चकौली गांव की रहने वाली लक्ष्मी राजपूत के रूप में हुई।
एडीसीपी ने दी विस्तार से जानकारी

इस पूरे प्रकरण के संबंध में एडीसीपी उत्तरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इटौंजा प्रभारी निरीक्षक को एक सूचना मिली कि ग्राम अटेसुआ में आम के पेड़ के सहारे एक युवक को युवती ने आत्महत्या कर ली है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के साथ अधिकारीगण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि दोनों शवो की शिनाख्त हो चुकी है जांच की जा रही है।





