चैन की नींद सो रहे जिम्मेदार,उपभोक्ता परेशान
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए सूबे के ऊर्जा मंत्री लगातार दावे कर रहे हैं कि भीषण गर्मी में किसी भी उपभोक्ता को बिजली की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। मगर उनके प्रयासों पर उनके ही विभाग के अधिकारी पानी फेर रहे हैं । दर असल ऊर्जा मंत्री यह दावा कर रहे थे कि भीषण गर्मी में विद्युत की सप्लाई लगातार जारी रहे इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं मगर उनके इन दावों की पोल आज यूपी के छोटे जनपदों को छोड़ दे तो राजधानी लखनऊ में ही खुल गई है। लखनऊ में जीआईसी बिजली घर से सप्लाई होने वाली बिजली ने आज लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी रुलाया है । आज रात लगभग 11:00 बजे गई बिजली 2 घंटे से अधिक समय के बाद भी चालू नहीं हो सकी। ताज्जुब वाली बात तो यह है कि उपभोक्ताओं ने जब बिजली घर पर फोन लगाया तो वह व्यस्त बताता रहा जबकि 1912 पर कॉल करने के बाद भी वहां मौजूद एजेंट से बात नहीं हो सकी कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को यह भी पता नहीं चल सका की आखिर बिजली जाने की वजह क्या है।
बता दें आपको शुक्रवार की देर रात लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में स्थित हरीओम नगर अजीजनगर आदि स्थानों पर रात लगभग 11 बजे अचानक बिजली चली गई पहले तो उपभोक्ताओं ने सोचा कि दो चार य 10 मिनट में बिजली आ जायेगी मगर जब 2 घण्टे से अधिक समय के बाद भी बिजली नही आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजलीघर जीएसआई फोन लगाया मगर वहा का फोन बिजी ही बताता रहा फिर लोगों ने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम के नम्बर 1912 पर भी कॉल की तो तमाम प्रयासों के बाद भी ऑपरेटर से बात नहीं हो सकी। फिलहाल लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण कमरे में बिना बिजली के रह पाना संभव नहीं है इसके बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर इन क्षेत्रों में गयी बिजली आएगी कब ? फिलहाल खबर लिखे जाने तक बिजली नही आई थी






