Lucknow news today।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने एक पीएससी में तैनात इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। त्योहार वाले दिन इंस्पेक्टर की हत्या होने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के संबंध में डीसीपी दक्षिणी ने बयान जारी करते हुए कहा कि घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के मानस नगर में रहने वाले सतीश कुमार सिंह प्रयागराज में पीएसी की 4 वीं बटालियन में इंस्पेक्टर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर सतीश कुमार सिंह को गोली मार दी । आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी ने दी विस्तार से जानकारी
लखनऊ के लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या के संबंध में डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के मानस नगर में डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि सतीश कुमार सिंह नाम के व्यक्ति को उनके घर के बाहर गोली मारी गई। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी श्री जायसवाल ने बताया क्या तत्काल मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और उच्च अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया । उन्होंने बताया कि मृतक सतीश कुमार सिंह वर्तमान में पीएसी प्रयागराज के चतुर्थ वाहिनी में क्वार्टर मार्शल के पद पर तैनात थे मृतक के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है । घटना के खुलासे के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया गया है इसमें क्राइम और सर्वेलेंस टीमों को लगाया गया है । शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।




