रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज़ में संपन्न हुआ, जिसमें हरक्का की टीम ने शहजादपुरा को 60 रनों से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले से पहले हुए टॉस में हरक्का टीम के कप्तान श्यामू राजावत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हरक्का की ओर से उतरे बल्लेबाज आकाश ने 25 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली। उत्तम पटेल व टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 119 रन बनाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहजादपुरा की टीम शुरूआद से ही दबाव में रही। कप्तान हर्षित के अलावा बल्लेबाज सोहित, सीपू, साहिल और अजीत ने पारी संभालने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पूरी टीम 13 ओवर में 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। फाइनल मुबाबले में हरक्का ने 59 रनों से शानदार जीत दर्ज की। उत्तम पटले को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान गढ़गुवा और कल्लू भदौरिया लौना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने विजेता हरक्का की टीम ट्रॉफी के साथ 4100 रुपये नकद और उपविजेता शहजादपुरा की टीम को ट्रॉफी व 2100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।






