भाजपा के इन सांसदों ने दिया इस्तीफा,,, यह है बजह,,

These BJP MPs resigned, this is the reason,

देश के पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले केंद्रीय मंत्री व सांसदों ने आज लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है । आज जिन सांसदों ने इस्तीफा दिया है उनमें तीन केंद्रीय मंत्री भी हैं जो अब राज्यों की विधानसभा में मौजूद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश और राजस्थान से केंद्रीय मंत्रियों इनमें नरेंद्र सिंह तोमर पहलाद पटेल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी शामिल रहे विधानसभा के चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज इन विधानसभा में विजई हुए सभी सांसदों ने अपना लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आज जिन्होंने इस्तीफा दिया है उनमें नरेंद्र सिंह तोमर पहलाद सिंह पटेल राकेश सिंह गोमती साइ दिया कुमारी किरोड़ीमल मीणा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उदय प्रताप सिंह रिया पाठक अरुण साहू शामिल है जिन्होंने अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने के बाद प्रह्लाद पटेल ने कही यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि वह अपनी पार्टी का धन्यवाद करता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी से मिलकर प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद लिया और लोकसभा स्पीकर को इस्तीफा दे दिया उन्होंने कहा कि मैं बहुत छोटी सी उम्र में संसद में आया था इन तीन दशक इस संसद का अनुभव है यह आने वाली जिंदगी में काम आएगा वह फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं अभी मंत्रिपरिषद से भी इस्तीफा दे दूंगा।

Leave a Comment